
2027 में तीसरी बार BJP सरकार! केशव मौर्य ने किया बड़ा दावा, अखिलेश पर साधा निशाना
UTTAR PRADESH LIVE: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महोबा में एक जनसभा के दौरान बड़ा दावा करते हुए कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
केशव प्रसाद मौर्य ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वह आमतौर पर चुनाव के समय यहां आते हैं, लेकिन यहां की जनता ने हमेशा उनका सम्मान बनाए रखा है। इसके लिए उन्होंने लोगों का आभार भी जताया।
इसके बाद उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को ऐतिहासिक बताते हुए पूरे भरोसे के साथ कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी जहां एक बार आती है, वहां बार-बार आती है और तीसरी बार भी सरकार बनाना तय है।
वहीं, केशव मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव और सपा नेताओं को भी घेरा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं।
केशव मौर्य के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक तरफ बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने का दावा कर रही है, तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी भी अपने चुनावी घोषणापत्र और राजनीतिक कार्यक्रमों के जरिए जनता के बीच अपनी तैयारी तेज कर रही है।
अब देखना होगा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबला किस दिशा में आगे बढ़ता है।