diwali horizontal

भूमाफियाओं के आगे बेअसर साबित हो रहा डीएम का आदेश

0 176

लगभग आधा दर्जन महिलाओं ने भूमाफियाओं के विरुद्ध कोतवाली में दी तहरीर

रायबरेली : ऊंचाहार के अकोढिया रोड का जमीनी विवाद शांत होने का नाम नही ले रहा है, भूमाफियाओं ने सार्वजनिक मार्ग को बंद करने की नियत से विवादित भूमि पर टैक्टर चलवाकर जोताई करवा दी तथा वर्षों पुराने कुएं को भी पाटने का प्रयास किया ,यही नही भूमि पर स्थित पुराने पेड़ों को काटकर वन माफिया उठा ले गए उक्त घटना क्रम देख स्थानीय लोग भड़क गए लोगों ने तत्काल डायल112 की मदद ली जिसपर पहुंची पुलिस ने फिलहाल कार्य रोंक दिया है। मामले में लगभग आधा दर्जन महिलाओं ने कोतवाली में तहरीर दी है

कृष्णा देवी पत्नी विश्वनाथ निवासी छोटे मियां का पुरवा की तहरीर के मुताबिक उक्त भूमि का पिछले तीस सालों से न्यायालय के समक्ष वाद चल रहा था इसी दौरान प्रोपर्टी डीलर की भूमिका निभा रहे शैलेन्द्र मौर्य व अन्य के सहयोग से विपक्षी ओम प्रकाश व ओम प्रकाश का पुत्र अभिषेक व्यावसायिक तरीके प्लाटिंग करने लगा कृष्ना देवी के मुताबिक भूमि पर उसका कब्जा था लेकिन तत्कालीन प्रधान व लेखपाल की मदद से विपक्षियों ने जमीन का कृषि हेतु पट्टा करवा लिया\

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि मामले में डीएम रायबरेली ने धनपति देवी पत्नी स्व0 भवानीभीख निवासिनी अकोढिया रोड की तहरीर पर बीती 28 अक्टूबर को ऊंचाहार पुलिस व उपजिलाधिकारी ऊंचाहार को अतिक्रमण रोककर कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया था साथ ही 3 दिनों में कार्यवाही आख्या भी तलब की थी लेकिन मामले में किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही हो सकी

फिलहाल कोतवाली पहुंची महिलाओं में संध्या देवी,शीतला देवी,कलावती सहित लगभग आधा दर्जन महिलाओ ने मामले में त्वरित कार्यवाही की मांग की है। उपजिलाधिकारी केशवनाथ गुप्त का कहना है डीएम रायबरेली के आदेश पर मामले की जांच की जा रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.