diwali horizontal

बेर के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

0 172

निंदूरा, बाराबंकी :  युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव गांव के बाहर बेर के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम बजगहनी निवासी गोविंद पुत्र शुभकरन रावत 26 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।युवक का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर स्थित एक बेरी के पेड़ से लटकता मिला।सुबह खेतों के निकले गांव के लोग की नजर पड़ने पर जानकारी हुई। पेड़ से लटकते युवक का शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ लग गई।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घुंघटेर थाना प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.