diwali horizontal

सई नदी में डूबे तीनों लोगों के शव बरामद, लखनऊ में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा

0 14

सई नदी में डूबे तीनों लोगों के शव बरामद, लखनऊ में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा

घटना मोहनलालगंज के जबरैला पुल के पास की है। यहां 5 किमी दूर से सिसेंडी गांव के लोग शाम 5 बजे गणेश प्रतिमा विसर्जन करने पहुंचे थे। तभी धीरज (35) नाम का युवक सई नदी में गहराई में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए 40 साल के हरिप्रसाद भी नदी में उतर गए। फिर वह भी पानी में डूबने लगे। इसी दौरान प्रमोद (22) भी नदी में चला गया। इसके बाद तीनों का कोई पता नहीं चला।

हादसे की सूचना पर पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे थे। बाद में एसडीआरएफ की टीम नाव और बचाव उपकरणों के साथ पहुंची। अंधेरा होने के बावजूद रात में भी सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया। बुधवार को धीरज और हरिप्रसाद के बाद प्रमोद का शव भी बरामद कर लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.