
दिल्ली : जिसका डर था वही हुआ। दिवाली की रात दिल्ली में पटाखों के प्रदूषण की चादर लिपटी रही। सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेश के बावजूद दिवाली की रात दिल्ली-एनसीआर में आतिशबाजी हुयी। इसका नतीजा ये हुआ कि पहले से ही खराब दिल्ली की हवा गंभीर स्थिति में पहुंच गई।
अन्य प्रदेशों में पुलिस कार्यवाही चिंताजनक रही।
उत्तर प्रदेश सहित, हरियाणा, सहित दिल्ली से लगे शहरों में पटाके बंदी की घोषणा के बाद पुलिस सक्रीय हुयी और अवैध पटाके जब्त कराई। लेकिन जब्त कराये गए पटाके कान्हा गए इसकी जानकारी नहीं है। वंही सोशल मीडिया पर वायरल ख़बरें साफ बता रही है कि पुलिस कई पटाखे व्यापारियों पर कार्यवाही किया बाद में सेटल करने के नाम पर वसूली हुयी है। दिवाली की रात हुई आतिशबाजी के चलते दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स गंभीर श्रेणी में जा पहुंचा। दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 999 तक पहुंच गया. पूरी दिल्ली रात के वक्त दिवाली के पटाखों के प्रदूषण की चादर में लिपटी रही।