diwali horizontal

पत्रकार श्रवण चैहान मानवता की मिसाल की पेश करेंगे अपने शरीर के सात अंगो का दान

0 164

 

बाराबंकी :  कहते हैं कि अगर व्यक्ति की जीवन लीला समाप्त हो जाए ,तो उस का पार्थिव शरीर मिट्टी में मिल जाता है, लेकिन कुछ समाजसेवी अपने शरीर के कुछ अंगों को दान देते हुए लोगों को नया जीवन देने का काम करते हैं ऐसे ही मानवता की मिसाल पेश की है बाराबंकी के एक पत्रकार व समाजसेवी ने जिनका नाम है श्रवण चैहान जिन्होंने मोहन फाउंडेशन को अपने शरीर के सात अंगों को दान कर दिया है, पत्रकार श्रवण चैहान का कहना है कि पत्रकार की पोटली के नाम से एक निजी चैनल के एंकर जसवीर जस्सी एक मुहिम चला रहे हैं

जिसमें गरीब बेसहारा लोगों की मदद करने के साथ-साथ समाज को सुधारने के लिए मैसेज दिया करते हैं, उन्होंने ही इस संबंध में हमें प्रेरित किया उसके बाद यह संभव हो पाया है श्रवण चैहान समाज को एक संदेश देना चाहते हैं उनका संदेश है कि अगर किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है तो शरीर को दफना दिया जाता है या फिर अंतिम संस्कार कर दिया जाता है उससे किसी भी प्रकार का कोई लाभ नहीं है लेकिन शरीर के कुछ अंग या फिर शरीर ही दान कर दे तो किसी के जीवन में नई रोशनी आ जाती है, यह जीवन का सबसे बड़ा काम कहा जाएगा,

गौरतलब है कि पत्रकार श्रवण चैहान लगातार जमीनी रिपोर्टिंग करने के साथ-साथ समाज की समस्याओं को उजागर करने का काम करते चले आए है श्रवण चैहान कहते हैं कि पत्रकारिता करने में काफी ज्यादा दिलचस्पी है। जब फील्ड में जाकर रिपोर्टिंग कर लोगों की समस्या अधिकारियों को अवगत कराओ और जब अधिकारी उस पर संज्ञान लेते हैं इसी क्रम में गरीब बेसहारा की मदद होती है तो बहुत खुशी मिलती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.