diwali horizontal

महिला चैपाल में किया जागरुक मिशन शक्ति अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम

0 158

बाराबंकी :  विकास खण्ड बनीकोडर की ग्राम पंचायत ग्राम जगदीशपुर गौरव में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला चैपाल का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को मिशन शक्ति का उद्देश्य जन जागरूकता करते हुए सुरक्षित वातावरण प्रदान करना अपराध हिंसा करने वालों की पहचान उजागर करना आत्म सुरक्षा हेतु प्रशिक्षित करना मुख्य उद्देश्य है। सरकार द्वारा संचालित बालिकाओं महिलाओं की सुरक्षा हेतु संचालित कानून योजनाएं सुविधाओं के बारे में जागरूक किया। टोल फ्री नम्बर 101, 102, 108, 112, 181, 1076, 1090, 1098 की जारी सेवाओं के बारे में बताते हुए बालिकाओं एवं महिलाओं की शिक्षा पोषण स्वास्थ्य विकास एवं सुरक्षा हेतु योजनाएं जैसे सुमंगला योजना, वन स्टॉप सेंटर उत्तर प्रदेश, रानी लक्ष्मीबाई, महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना आदि सेवाएं आदि के बारे में महिला चैपाल में जागरूक किया।

सामाजिक कार्यकत्री प्रियंका रावत, मिशन शक्ति परामर्शदाता ममता देवी, आउटरिच कार्यकर्ता उदयवीर यादव, जिला समन्वयक मिशन शक्ति परामर्शदाता रुचि शर्मा, यूनिसेफ एक्शन एड से सबा फातिमा, चाइल्ड लाइन जिला उप केंद्र टीम लीडर अवधेश कुमार, सदस्य अंजलि जयसवाल, वंदना, राम कैलाश, अखिलेश कुमार, ग्राम प्रधान पप्पू, आंगनबाड़ी कार्यकत्री माया देवी, आशा रेशमा वर्मा सहित बालिकाएं व महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.