
आज भैया दूज के शुभ अवसर पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
लखनऊ :समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माननीय आदित्य यादव जी का टीका किया एवम् उनके लिए मंगल कामना की। आदित्य ने सैनिक प्रकोष्ठ के सफल आयोजन की बधाई दी। बहनों को संबोधित करते हुए बहन बेटियों की रक्षा का संकल्प लिया व पूर्व सैनिकों की समस्याओं को भी सुना । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ई0 अजय कुमार ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम प्रत्येक त्योहार शहीदों व बॉर्डर पर लड़ने वाले सैनिकों को याद करते हुए मनाएंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व वायु सेना अधिकारी एस0 के0 सिंह, आई0 आर0 चौधरी, आदित्य कुलश्रेष्ठ,संजीव कुमार,गजेंद्र त्रिपाठी पूर्व नौसेना अधिकारी आर0 जी0 सिंह, किशोर डे व सूबेदार विनय सिंह शामिल हुए।