diwali horizontal

मुख्यमंत्री ने सहायक अध्यापकों की भर्ती के प्रकरण में मा0 सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया

0 185

उ0प्र0 सरकार के निर्णय पर मा0 सर्वोच्च न्यायालय ने अपनी मुहर लगाई

लखनऊ: 18 नवम्बर, 2020 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने सहायक अध्यापकों की भर्ती के प्रकरण में मा0 सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्णय पर मा0 सर्वोच्च न्यायालय ने अपनी मुहर लगाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे शिक्षामित्र जिन्हें मौका नहीं मिला है, उनकों राज्य सरकार द्वारा एक और अवसर दिया जाएगा। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि शीघ्र ही भारत निर्वाचन आयोग की अनुमति लेकर सहायक अध्यापक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.