diwali horizontal

वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक कुमार का निधन, बांदा सदर से तीन बार रहे विधायक

0 466

लखनऊ : बुंदेलखंड के कांग्रेस के सशक्त हस्ताक्षर व वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री विवेक सिंह का 63 साल की उम्र में दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह माइस्थीनिया जैसी गम्भीर बीमारी से पीड़ित थे। गुरुवार को उनकी तबियत बिगड़ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूर्व मंत्री के निधन से पूरे बुंदेलखंड में शोक की लहर फैल गई।

तीन बार कांग्रेस से विधायक व एक बार मंत्री रहे कु. विवेक सिंह बाँदा सदर सीट से तीन बार विधायक रहे। वर्तमान में वह कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के सलाहकार नियुक्त थे। 1996 में पहली बार विधायक बनने के बाद वह मंत्री भी बने थे। इसके बाद 2007 व 2012 में भी कांग्रेस की कमजोर स्थिति के बाद भी उन्होंने जीत दर्ज कर खुद को एक जनप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित किया था।

वह बुंदेलखंड के बड़े कांग्रेसी नेता के रूप में जाने जाते थे। उनके असमय निधन से कांग्रेसियों के साथ साथ पूरे बुंदेलखंड में शोक फैल गया। इनके निधन से समूचे बुंदेलखंड में कांग्रेस को भारी नुकसान के रूप में देखा जा रहा है। उक्त जानकारी उनके भतीजे लोकेंद्र प्रताप सिंह ने दी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने विवेक कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होने कहा कि सिंह के निधन से कांग्रेस संगठन की अपूर्णीय क्षति हुई है

Leave A Reply

Your email address will not be published.