diwali horizontal

पंचायती राज मण्डली टीम ने किया शौचालयों का निरीक्षण

0 179

 

असोहा, उन्नाव :  ब्लाक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कांथा मे शौचालयों की जांच करने निदेशालय पंचायतीराज लखनऊ मंडल की दो सदस्यीय टीम गुरुवार को गाँव पहुँची,टीम ने ग्राम पंचायत मे बने शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण किया टीम ने ग्राम पंचायत मे लगभग पाँच घंटो तक जांच की और ग्रामीणो से इज्जत घर के बारे मे जानकारी ली टीम ने ग्रामीणो से शौचालय का उपयोग करने के अपील की। टीम ने बताया की शौचालय जांच की रिपोर्ट निदेशालय को दी जाएगी,टीम मे शामिल मनीष मिश्रा डिवीजनल असिस्टेंट,सत्य प्रकाश सिंह व जनपद से जिला समन्वय पंचायतीराज शिरीष नारायण द्विवेदी रहे इस दौरान बीडीओ रवींद्र मिश्रा , एडी ओ पंचायत मोहनलाल,मनीष दीक्षित,संजय मल्होत्रा,प्रभाकांत तिवारी,सुधीर त्रिपाठी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.