
कठपुतलियों के माध्यम से कोरोना के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
बछरावां रायबरेली : बचपन में मनोरंजन के साधन बना करते थे। मदारी बंदर और भालू लेकर आता था तो कभी कठपुतलियों के माध्यम से नाच दिखा कर लोगों का मनोरंजन होता था। बचपन की यादों को ताज़ा करेंगे तो बचपन में बच्चों का मनोरंजन करने वाली कठपुतली आज के दौर में बुजुर्गों एवं बच्चों के बीच जागरूकता संदेश देने का महत्वपूर्ण साधन बन गई है। आपको बताते चलें कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश और भारत सरकार की ओर से कोविड-19 के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बछरावां विकास क्षेत्र के बिशुनपुर ग्राम सभा में क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत के आवाहन पर कठपुतली कलाकार राम सजीवन शर्मा ने कठपुतलियों के माध्यम से लोगों को कोविड-19 के बचाव के प्रति जागरूक किया, कठपुतलियों ने बताया कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है।
वैक्सीन अभी नहीं आई है ऐसे में 2 गज की दूरी और मास्क है जरूरी, साथ ही साथ यह भी संदेश दिया गया कि लोगों से मिलने जुलने में सतर्क रहें तथा सैनिटाइजर और साबुन का लगातार उपयोग करते रहे । कठपुतली कलाकार राम सजीवन शर्मा ने बताया कि श्री रावत के आवाहन पर पूरे क्षेत्र में कठपुतली शो के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ सुधीर मिश्र एवं प्रधान पति बिशुनपुर राम नरेश रावत का विशेष योगदान रहा।को जागरूक कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ० सुधीर मिश्र एवं प्रधान पति बिशुनपुर राम नरेश रावत का विशेष योगदान रहा।