
बीते दिनो सड़क किनारे बोरे मे मिला था अमिता का शव
पुलिस ने हत्या का किया खुलासा प्रेमी प्रेमिका सहित तीन को किया गिरफ्तार
बाराबंकी : थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम गौरा चक के पास बीते दो दिन पूर्व बोरे में युवती का शव मिलने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने प्रेमी युगल समेत लोगो को गिरफ्तार किया है । पुलिस की माने तो त्रिकोणीय प्रेम सम्बन्धो के चलते युवती के प्रेमी ने ही उसे अपनी अन्य प्रेमिका के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को रामनगर इलाके के मीरपुर निवासी शिवकुमार प्रजापति ने गांव के ही रहने वाले युवक अतीक राइन पुत्र अजीज राइन पर अपनी 18 वर्षीय पुत्री अमिता को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रामनगर थाने में तहरीर दी थी, शिवकुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर ही रही थी कि अगले ही दिन शनिवार को रामनगर इलाके के ही ग्राम गौरा चक के पास बोरे में एक युवती की लाश बरामद हुई। जिसकी शिनाख्त शिवकुमार की पुत्री अमिता के रूप में हुई थी। जिसके बाद पूर्व में दर्ज मुकदमे में हत्या की धाराये बढ़ा कर पुलिस हत्यारो की तलाश में जुट गई। घटना का खुलासा करते हुए एसपी डॉक्टर अरविन्द चतुर्वेदी ने प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत मे बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अतीक और वन्दना पुत्री गौरीशंकर के बीच 03-04 वर्षों से प्रेम सम्बन्ध था, इसी बीच करीब डेढ़ वर्ष पहले अतीक के सम्बंध मृतका अमिता से भी हो गए थे। 06 माह पूर्व जब वन्दना को इस बात की जानकारी हुई तो वन्दना और मृतका के बीच इस बात को लेकर कहा सुनी भी हुई। इसके बाद भी अतीक वन्दना व मृतका दोनों से बात करता रहा।
इसी बीच वन्दना को पता चला की मृतका व अतीक भाग कर शादी करने वाले हैं, इस पर वन्दना ने अतीक को धमकी दी कि अगर तुमने अमिता से शादी किया तो मैं तुम्हारे खिलाफ बलात्कार का मुकदमा लिखा दूंगी । इस धमकी से अतीक डर गया और उसने अमिता से ताल्लुक न रखने का वादा भी कर लिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में शामिल प्रेमी-प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार। सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मीरपुर गांव के ही रहने वाले अतीक राइन पुत्र अजीज राइन उसकी प्रेमिका वंदना पुत्री गौरीशंकर और वंदना के पिता गौरीशंकर पुत्र पुत्तुलाल को गिरफ्तार कर लिया।