diwali horizontal

ब्लाक परिसर हुआ सील, मतदान आज

0 193

 

देवा, बाराबंकी :  लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन के लिए देवा ब्लॉक परिसर में लेखपाल शिवकुमार व एडीओ पंचायत मोहम्मद सलीम की देखरेख व मौजूदगी में 3 बूथ तैयार किए गए हैं पोलिंग पार्टियों के रहने व खाने की व्यवस्था एडीओ पंचायत के द्वारा कराई गई है और अलग-अलग तीन बूथ बनाए गए हैं कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए एक-एक मीटर की दूरी पर गोला बनाए गए हैं और रस्सी भी बांधी गई है मतदाता अपने मत का प्रयोग करने के लिए इन्हीं गोलो से गुजर कर बूथ तक पहुंचेंगे।

गौरतलब हो कि लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन कराने के लिए रविवार दोपहर देवा ब्लॉक में बने मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टी पहुंची। देवा ब्लॉक परिसर में तीन मतदाता केंद्र बनाए गए हैं जिसमें आज बूथ संख्या 152 में 667 मतदाता और बूथ संख्या 152(अ) पर 663और बूथ संख्या 152 (ब)पर 705 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे मतदान आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा शाम 5 बजे प्रत्याशियों की किस्मत बक्से में बंद होगी इसके बाद बंद किस्मतो का फैसला होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.