diwali horizontal

11 जोड़ों का विवाह हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के द्वारा

0 194

 

गंजमुरादाबाद,उन्नाव : ब्लॉक में जिम्मेदारों द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 11 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, कार्यक्रम में बांगरमऊ विधायक द्वारा पहुंचकर नव जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया,खण्ड विकास अधिकारी मनीष कुमार(जिला विकास अधिकारी),एडीओ समाज कल्याण श्रीमनलाल कुरील की अगुवाई में सम्पन्न हुए मुख्यमंन्त्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लक्ष्मी का आशीष,आरती का रामसेवक,सरिता का सुरेंद्र,सोनी का अंकित ,पूनम का विपिन,रामपति का सर्वेश,रीता देवी का संतराम,अनिता का मनोज आदि सहित सभी 11 लोगो का विवाह संपन्न करवाया गया,

कार्यक्रम के दौरान पंडित के मंत्रोचार के बीच नवजोडो ने एक दूसरे का हाँथ थामकर एक दूसरे के साथ रहने की सारी रस्मे अदा की इस दौरान कार्यक्रम में पहुँचे बांगरमऊ बिद्यायक श्रीकांत कटियार द्वारा सभी नवजोडो को आशीर्वाद दिया गया,कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिध विवेक पटेल,दीपदान फाउंडेशन के महासचिव सीतेश सिंह,नगर अध्यक्ष रामनरेश कुशवाहा,अरविंद सिंह,अजय तिवारी आदि सहित कई ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान तथा वर तथा कन्या पक्ष के लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.