diwali horizontal

डॉक्टर कल्बे सादिक का इस दुनिया से जाना दीन और कौम का बहुत बड़ा नुकसान। मौलाना सैयद माहिर हुसैन

0 273

लखनऊ : फातिमा इस्लामिक सोसायटी लॉस एंजेलिस , कैलिफोर्निया, अमेरिका के पेश इमाम मौलाना सैयद माहिर हुसैन ने डॉ सैयद कल्बे सादिक साहब के इंतकाल पर रंजो गम का इज़हार किया। डॉक्टर कल्बे सादिक साहब को याद करते हुए मौलाना सैयद माहिर हुसैन ने कहा कि वह ऐसी शख्सियत थी जिसने नौजवानों को जेहालत की तारीकी से निकालकर इल्म की रोशनी में लाने की कसम खा रखी थी।

 

ऐसी शख्सियत का दुनिया से चला जाना दीन और कौम दोनों के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।अपने पैगाम में मौलाना ने कहा कि डॉ सैयद कल्बे सादिक के इंतकाल से पूरी कौम गमजदा है।मौलाना सैयद माहिर हुसैन ने पूरी कौम को खुसूसी तौर पर डॉक्टर कल्बे सादिक साहब के बेटे डॉक्टर कल्बे सिबतैन नूरी की खिदमत में भी ताज़ीयत पेश की। मौलाना सैयद माहिर हुसैन ने अपने पैगाम में डॉक्टर कल्बे सादिक साहब के जन्नत में बलंद मक़ाम की दुआ की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.