
डॉ.अम्बेडकर युवा विकास समिति के तत्वावधान में बाबा साहब डॉ.अम्बेडकर का 64वाँ परिनिर्वाण दिवस मनाया गया।
आगरा : डॉ.अम्बेडकर युवा विकास समिति के तत्वावधान में बाबा साहब डॉ.अम्बेडकर का 64वाँ परिनिर्वाण दिवस अम्बेडकर पार्क,अरतौनी,आगरा में मनाया गया। परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर समिति द्वारा श्रद्धाँजलि सभा आयोजित की गयी। समिति के अध्यक्ष अरविन्द पुष्कर ने बाबा साहब को श्रद्धाँजलि अर्पित करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब डॉ.अम्बेडकर द्वारा दलित, शोषित, पिछड़े वर्ग के उत्थान हेतु किये कार्यों के लिये समाज हमेशा बाबा साहब का कर्जदार रहेगा। यह समाज आज जो मान-सम्मान की जिंदगी जी रहा है, वह बाबा साहब की देन है।
समिति के कोषाध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह ने बाबा साहब अम्बेडकर को श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुये कहा कि डॉ.अम्बेडकर के तीन मूल मंत्र शिक्षित रहो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ पर हमको चलकर इस समाज को उन्नति को ओर ले जाना होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र निगम ने बाबा साहब डॉ.अम्बेडकर को श्रध्दा सुमन अर्पित करते हुये कहा कि आज का दिन बहुजन समाज के लिये बहुत ही दुःखद दिन है, आज के दिन हमारे मसीहा हम सबको रोता-बिलखता छोड़कर चले गये थे। श्रद्धाँजलि सभा में राजेंद्र सिंह,धर्मवीर निगम,कृष्ण गोपाल वर्मा,रमेश ठाकुर, राजकुमार पिप्पल, योगेश सागर, हुकम सिंह सागर,सुनील वर्मा आदि उपस्थित रहे।