diwali horizontal

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,डेढ़ वर्षीय मासूम की ममता भी उसे आत्महत्या करने से नहीं रोक पायी

0 187

पुरवा,उन्नाव : रविवार को विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,खास यह कि मौत का रास्ता चुनने में डेढ़ वर्षीय मासूम की ममता भी उसे नहीं डिगा पायी,बाद घटना परिजनों ने पुलिस को सूचित किया,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया,घटनाक्रम के मुताबिक कोतवाली के ग्राम असेहरु निवासी पिंकेश पुत्र स्व0 घूरू 27 वर्ष का विवाह जनपद रायबरेली के ग्राम सुखलाल खेड़ा निवासी शिव लोचन उर्फ शालिनी 25 वर्ष के साथ लगभग 3 वर्ष पूर्व हुआ था,बाद विवाह दोनों का परिवारिक जीवन शांति पूर्वक गुजर रहा था,बताया गया है कि मृतका का पति पिंकेश मुंबई में रहकर नौकरी करता है

घर में देवर देवरानी सास तथा डेढ़ वर्ष की मासूम आस्था के साथ घर में रहती रहती थी रविवार दोपहर 1ः30 बजे उसकी सास गांव के बाहर तालाब में कपड़े धोने गई थी तथा देवर और देवरानी गांव के बाहर दूसरे घर में मुंबई जाने की तैयारी में थे उसी समय अपने आप को अकेला पाकर शिव लोचन उर्फ शालिनी पत्नी पिंकेश ने घर को अंदर से बंद कर आंगन के जाल में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,चर्चा है कि उसने परिवारिक कलह के चलते मौत का रास्ता चुना हालांकि मौत से पहले उसने यह गौर करना मुनासिब नहीं समझा कि वह अपनी डेढ़ वर्षीय मासूम आस्था को किसके सहारे छोड़ रही है

,घटना के एक घंटे बाद जब उसकी सास घर वापस लौटी और दरवाजा बन्द देखकर बहू को आवाज दी मगर उत्तर न मिलने पर उसने छोटे पुत्र हरिकेश को बुलाया हरिकेश पड़ोसी के घर से अपनी छत पर पहुंचा अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गये।पिंकेश का शव लटक रहा था।अचानक घटित घटना की खबर पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा और उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया,घटना के संदर्भ में कोतवाल अनिल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.