diwali horizontal

भारत बंद के आह्वान पर सपा जिलाध्यक्ष को उनके वाहन समेत रोका गया

0 184

 

शुक्लागंज,उन्नाव :  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को भी प्रदेश भर में किसानो के भारत बंद के आह्वान पर नगर में सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव अपने काफिले के साथ उन्नाव की ओर जा रहे थे,तभी प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना मिलते ही गंगाघाट कोतवाल अरविंद सिंह को निर्देशित किया गया,जहां कोतवाली के सामने ही सपा जिलाध्यक्ष को उनके वाहन समेत रोक लिया गया जिसके बाद उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हम पुलिस के डंडे से नही डरेंगे हमे जेल में बंद करना हो तो कर दे उन्होंने कहा कि वह अपने दैनिक दिनचर्या के मुताबिक व्यावहारिक, सामाजिक व राजनैतिक कार्यो से जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है

जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट चन्दन पटेल, सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी भी मौके पर पहुँच गए उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष से बातचीत की और उन्हें लेकर नगर के मरहला चैराहे स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में नजरबन्द कर दिया इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र शुक्ला, जिला सचिव मिंटू निषाद,अंकित यादव, बउवा गुप्ता,मो. इस्माइल,राजेश मिश्रा, सोनी परिहार्य आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी समेत आधा सैकड़ा सपाई भी नजरबन्द किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.