diwali horizontal

विद्यालय से नदारद होने वाले शिक्षक विभाग के लिए काला धब्बा-बीएसए

0 188

बीईओ की मिलीभगत से शिक्षक रहते विद्यालय से नदारद
–बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय ने जताई नाराजगी कहा होगी विभागीय कार्यवाही

फतेहपुर चैरासी,उन्नाव : परिषदीय स्कूलों के शिक्षक खंड शिक्षाधिकारियों को उपकृत करके विद्यालय से नदारद रहते हैं बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस कड़वी हकीकत को स्वीकार करते नाराजगी जताई है चंद खंड शिक्षा अधिकारियों के इस कृत्य से शासन की नीतियों को पलीता तो लग ही रहा है साथ ही सरकार के एक मोटे बजट का दुरुपयोग भी हो रहा है इस बाबत जब बीएसए को जानकारी दी गई तो उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है परिषदीय विद्यालयों में बड़ी तादात में गैर जनपद के शिक्षक तैनात हैं ब्लॉक स्तर पर तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों से सांठगांठ कर यह शिक्षक महीनों तक स्कूल नहीं आते है।

स्थानीय विकास खण्ड अंतर्गत पड़ने वाले कई प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की हकीकत हमने परखी तो उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर बना शिक्षक 2बजे ही विद्यालय से गायब थे कन्या प्राथमिक विद्यालय उदशाह,बाल प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय उदशाह एवं प्राथमिक विद्यालय दुर्गाखेड़ा में सोमवार को अपराह्न 2 बजे ही प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षक ताला लगाकर अपने घर चले गए थे स्कूल के निकट खड़े युवकों से पूछने पर पता चला कि गुरूजी स्कूल को अपराह्न दो बजे ही बन्द करके चले जाते हैं जबकि कन्या प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक कयामुद्दीन प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष भी हैं जो स्वयं 2 बजे के बाद पूरे विद्यालय स्टाप के सहित नदारद थे विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक कयामुद्दीन के लड़के की तबीयत खराब होने की भी जानकारी हासिल हुई।

जबकि सभी शिक्षकों को 9 बजे विद्यालय पहुंचने तथा 3 बजे तक स्कूल में रहने के बाद बन्द करने का सख्त निर्देश है बावजूद इसके गुरु जी मनमौजी होकर 11बजे अपने स्कूलों को पहुंच रहे हैं गुरु जी यहीं तक सीमित नहीं रहते बल्कि अपने स्टाप की मिलीभगत से हफ्ते में कई दिन गोल भी मार जाते हैं बीईओ व स्कूल से प्रधान अध्यापकों के साथ सेटिंग गेटिंग का सिलसिला लगातार चल रहा है।

बीईओ की शिकायत अपर मुख्य सचिव तक

शिक्षको से हो रही अवैध वसूली व मानसिक प्रताड़ना से नाराज शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने 6सितंबर को बाकायदा अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा लखनऊ को लेटरपैड पर लिखकर सूचित कराया कि बीईओ शैलेंद्र वर्मा द्वारा शिक्षकों से अवैध वसूली की जा रही है महोदय की आय से अधिक संपत्ति होने का भी जिक्र किए जाने के साथ संपत्ति की जांच कराने की भी मांग की गई थी लेकिन आज 3माह बीतने के बाद भी बीईओ पर सिर्फ रहमत बरती गई।

खण्ड शिक्षा अधिकारी के महान कारनामे

जनपद में कुछ खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मनचाहे ब्लाक में जमे हुए हैं। उन्हीं में से एक खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र वर्मा का भी नाम निकल कर आता है जो फतेहपुर चैरासी ब्लॉक में कई वर्षों से जमे हैं बात करें कारनामों की,तो कम्पोजिट ग्रांट,डीसीएफ में शिक्षामित्रों से 75 रुपए की अवैध वसूली,चहेते शिक्षकों के विद्यालय न आने के नाम पर कमीशन फिक्स करना इनका प्रथम दायित्व रहा है।

क्या बोले जिम्मेदार

इस बाबत जब बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय को अवगत कराया गया तो उन्होंने भी बताया कि समय से पहले अध्यापकों का विद्यालय से गायब होना विभाग पर काला धब्बा है विद्यालयों का नाम नोट करते हुए महोदय ने ये भी कहा कि ऐसे लापरवाह शिक्षकों पर सख्त विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.