
पुरवा,उन्नाव : किसान नेताओं द्वारा घोषित भारत बंद बुरी तरह फेल हो गया,भोर से पहले आंदोलन करने वाले सपा नेताओं व किसान नेताओं को उन्ही के घरों में कैद कर दिया गया हालांकि इसी बीच भारतीय किसान यूनियन सावित्री गुट मुख्यालय तक पहुंच गया,जरिये ज्ञापन भारत सरकार से कृषि कानून वापस लेने की मांग उठायी,भारत सरकार द्वारा पारित नए कृषि बिल के विरोध में किसानों का आंदोलन चल रहा है किसानों नेताओं की ओर से मंगलवार भारत बंद का एलान किया गया था बतातें चलें कि आंदोलन में सपा की भागीदारी होने से प्रसाशन के हाथ पांव फूल गए बंदी विफल करने में जुटे प्रसाशन ने लाठी का डर दिखाकर न सिर्फ किसान नेताओं को घरों में दुबकने को विवश किया बल्कि पूर्व विधायक उदयराज यादव को उनके ग्राम कुटी खेड़ा में ही घेर लिया इसी प्रकार ब्लाक प्रमुख पुरवा शिवबहादुर पटेल,असोहा राजकुमार रावत,जिलाउपाध्यक्ष सुनील रावत,रतावर निवासी किसान नेता सुशील शुक्ल आदि को घरों में ही कैद कर दिया
उल्लेखनीय है कि पुरवा कोतवाल अनिल सिंह,मौरावां राजेन्द्र रजावत,कार्यवाहक थानाध्यक्ष असोहा अशोक पाण्डेय अपने अपने थाना क्षेत्र के ग्रामों में रात भर भृमण करते रहे,एसडीएम राजेश चैरसिया व क्षेत्राधिकारी भोर होते ही पूर्व विधायक उदयराज यादव को घेर लिया,हालांकि इसी बीच किसान यूनियन सावित्री गुट के जिलाउपाध्यक्ष दीपू यादव ने किसानों को साथ लेकर प्रसाशन को ज्ञापन सौंप दिया जिसमें कृषि बिल वापस लेने की मांग की गई है बतातें चलें कि शासन से मिले निर्देशों के अमल में जुटे प्रसाशन के खौफ का कुछ ऐसा असर हुआ कि भारत बंद पूरी तरफ फेल हो गया बाजारों की चहल पहल पूर्वत रही।