
बाराबंकी : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किसान यात्रा के अंतर्गत मोटरसाइकिल यात्रा निकाला यह मोटरसाइकिल यात्रा दिनेश प्रताप उर्फ बबलू के नेतृत्व में रखी गई थी जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक राम मगन रावत रहे, पूर्व विधायक राम मगन रावत ने चैबीसी से कमेला होते हुए दर्जनों गांव में मोटरसाइकिल चलाकर किसान बिल का विरोध किया और विपक्षी पार्टियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की इस दौरान हैदर गढ़ कोतवाली पुलिस और समाजवादी कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई,
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राम मगन रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों को लूटने का काम कर रही है और पूरे देश में किसान पारित किए गए बिल का विरोध कर रहा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी जबरदस्ती किसानों को बिल थमा कर मनमानी करती हुई नजर आ रही है, जिससे साफ है कि भारतीय जनता पार्टी बड़े-बड़े उद्योगपतियों की पार्टी है और किसानों के विरोध में होते हुए किसानों को लूटने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव की सरकार थी तो किसानों के लिए तरह-तरह की योजनाएं आती थी जिससे किसान अपनी आय दोगुनी करता था लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी बड़े-बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के साथ-साथ किसानों को परेशान करने का काम कर रही है, इस मोटरसाइकिल यात्रा में अदनान चैधरी, विजय प्रताप सिंह, मुन्ना खा, आकाश सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।