diwali horizontal

दिन में महिलाओं को सुरक्षा देने में असमर्थ आदित्यनाथ से रात में महिलाओं की सुरक्षा की उम्मीद करना बेमानी- नीलम यादव, महिला विंग अध्यक्ष, आप उत्तर प्रदेश

0 217
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था ध्वस्त होती नजर आ रही है। सोनभद्र और जालौन में हुई घटना का ज़िक्र करते हुए आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश महिला विंग की अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि दिन में महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम आदित्यनाथ जी से रात में महिलाओं की सुरक्षा की क्या ही उम्मीद की जा सकती है।
उन्होंने कहा सोनभद्र में एक महिला रात को शादी से अपने घर के लिए निकलती है, लेकिन घर नहीं पहुंची। अगले दिन उस महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलता है। महिला के आंख, कान, नाक और मुंह पर चोट के निशान मिले हैं और गले को साड़ी से बांधकर महिला को 50 मीटर तक घसीटा गया है। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। वहीं जालौन में एक 5 साल की दलित मासूम के साथ हुई गैंगरेप की घटना सामने आई है। आज प्रदेश में किसी भी उम्र की बच्चियां व महिलाएं सुरक्षित नहीं है। ये घटना इतनी विभस्त है की किसी की भी रूह काँप जाये।
उन्होंने आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा प्रदेश पहली बार ऐसी सरकार देख रहा है जो अपराधियों के पक्ष में काम करती है और न्याय की मांग करने वालो को जेल भेजती उन पर झूठे मुकदमे करती है।
नीलम यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान की बात करते है, लेकिन आज प्रदेश में ना तो महिलाएं सुरक्षित है औऱ ना ही उन्हें किसी भी तरह से सम्मान दिया जा रहा है। आदित्यनाथ जी तो प्रदेश की महिलाओं को न्याय तक नहीं दिला पा रहे है, कई ऐेसे भी मामले देखने को मिले है जहां न्याय की उम्मीद छोड़ महिलाओं ने मौत को गले लगा लिया। इन् हालातो में कैसे बेटी पड़ेगी या कैसे आगे बढ़ेगी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.