diwali horizontal

8 महीने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लगेगी साप्ताहिक बाजार

0 171

साप्ताहिक बाजारों की इजाजत मिलने के बाद दुकानदारों में खुशी की लहर

लखनऊ : वैश्विक बीमारी कोविड-19 कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 25 मार्च से लागू किए गए पूरे भारत में लॉक डाउन तो 68 दिनों के बाद समाप्त हो गया था लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए शहर की साप्ताहिक बाजारों पर अभी तक रोक लगी हुई थी लेकिन 8 महीने के लंबे इंतजार के बाद साप्ताहिक बाजारो के दुकानदारों को राहत मिली और उन्हें को कोविड 19 प्रोटोकॉल के तहत साप्ताहिक बाजारे खोले जाने की इजाजत दे दी गई है । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महानगर में बुध बाजार गुरुवार को अमीनाबाद की साप्ताहिक बाजार शनिवार को सदर की साप्ताहिक बाजार रविवार को नखास की साप्ताहिक बाजार और मंगलवार को आलमबाग की साप्ताहिक बाजारे लगाए जाने की इजाजत मिल गई है। हालांकि अनुमति में यह साफ कहा गया है

कि साप्ताहिक बाजारो के लगने पर सोशल डिस्टेंसिंग मास्क लगाए जाने के नियम को पूरी तरह से लागू करना होगा इसके अलावा बाजारों में आने वाले ग्राहकों की भीड़ एकत्र ना हो इसलिए बाजारों में लगातार ग्राहकों को जागरूक करने के लिए अलाउंस भी कराना होगा । साप्ताहिक बाजार व्यापारी कल्याण समिति के संरक्षक हाजी करीम खान ने बताया कि लगातार 8 महीने से बंद चल रही साप्ताहिक बाजारो में दुकान लगाने वाले दुकानदारों की पीड़ा को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निवेदन किया गया था उन्होंने बताया कि ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर नवीन अरोड़ा से भी इस संबंध में निवेदन किया गया था संयुक्त पुलिस कमिश्नर द्वारा लखनऊ के पांच साप्ताहिक बाजारों को लगाए जाने की सशर्त अनुमति दी गई है जिसके तहत दुकानदारों को नियमों का पूरी तरीके से पालन करना होगा अनुमति में साफ कहा गया है कि दुकानदारों को मास्क लगाना होगा और सैनिटाइजर का पूरी तरीके से इस्तेमाल करते हुए ग्राहकों के हाथों को भी सैनिटाइज करना होगा और ग्राहकों को मास के लगाने के लिए भी जागरूक करते रहना होगा नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात भी अनुमति में कही गई है ।

हाजी कलीम खान ने बताया कि संयुक्त पुलिस कमिश्नर नवीन अरोड़ा द्वारा शहर की पांच साप्ताहिक बाजारों को लगाने की इजाजत देदी गई है । उन्होंने बताया कि साप्ताहिक बाजार व्यापारी कल्याण समिति साप्ताहिक बाजारों में दुकान लगाने वाले दुकानदारों को दो तरह के कार्ड उपलब्ध कराएगी । उन्होंने बताया कि साप्ताहिक बाजार के आधे दुकानदार 1 सप्ताह दुकान लगाएंगे और आधे दुकानदार दूसरे सप्ताह में दुकान लगाएंगे रेड कार्ड और येलो कार्ड दिए जाने का यही संकेत होगा येलो कार्ड वाले दुकानदार एक सप्ताह दुकान लगाएंगे और रेड कार्ड वाले दुकानदार दूसरे सप्ताह दुकान लगाएंगे उन्होंने बताया कि साप्ताहिक बाजार व्यापारी कल्याण समिति की 10 सदस्य टीम शहर के पांच साप्ताहिक बाजारों में लगातार निगरानी करती रहेगी साथ ही यह समिति दुकानदारों और ग्राहकों को कोविड-19 से बचने के लिए लगातार जागरूक भी करती रहेगी

हाजी कलीम खान ने बताया कि साप्ताहिक बाजार खोले जाने की इजाजत मिलने पर एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को लखनऊ के संयुक्त पुलिस कमिश्नर नवीन अरोड़ा को धन्यवाद कहते हुए उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया । 8 महीने तक लगातार बंदी की मार झेल रहे साप्ताहिक बाजारों के दुकानदारों ने साप्ताहिक बाजार खोले जाने के लिए लगातार प्रयासरत साप्ताहिक बाजार व्यापारी कल्याण समिति के संरक्षक हाजी कलीम खान अध्यक्ष वसीम उल्लाह आजाद विनोद कुमार गुप्ता लक्ष्मण वर्मा व मोहम्मद इस्माइल का धन्यवाद करते हुए उनका सम्मान भी किया हाजी कलीम का कहना है कि साप्ताहिक बाजारों के दुकानदार अब अपना रोजगार भी कर सकेंगे और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुद भी सुरक्षित रहेंगे और बाजारों में आने वाले ग्राहकों को भी सुरक्षित रखेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.