diwali horizontal

पिछड़ा वर्ग पूर्वदशम् छात्रवृत्ति के सम्बन्ध में शिक्षण संस्थाओं के लिए समय-सारिणी निर्धारित

0 199

बहराइच 11 दिसम्बर :  जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में संचालित पूर्वदशम् छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेख से छात्र/छात्रा के समस्त विवरण का विद्यालय द्वारा मूल अभिलेखों से मिलान के उपरान्त आनलाइन आवेदन प्राप्त करना, सत्यापित एवं अग्रसारित करने हेतु निर्गत समय-सारणी के अनुसार अन्तिम तिथि 14 दिसम्बर 2020 निर्धारित की गयी है। जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा 31 दिसम्बर 2020 तक विद्यालय की मान्यता, वास्तविक छात्र संख्या आदि की प्रमाणिकता को आनलाइन सत्यापित किया जाना है। जिसके लिए सभी शिक्षण संस्थाओं को अपने विद्यालय से सम्बन्धित प्रपत्र यथा-विद्यालय की मान्यता की प्रति, छात्रवृत्ति मांग पत्र (फारवर्डिग छात्रों की सूची) आदि अभिलेख जिला विद्यालय निरीक्षक बहराइच को ससमय उपलब्ध कराते हुए एक प्रति जिला पिछड़ वर्ग कल्याण अधिकारी, बहराइच को भी उपलब्ध कराना होगा।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता ने सभी सम्बन्धित शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य/प्रधानाचार्यो से अपेक्षा की है कि निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.