diwali horizontal

खनन में चल रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो पलटा,पुलिस की मिलीभगत से धरती का सीना चीर रहे खनन माफिया

0 208

 

सफीपुर,उन्नाव : शासन प्रशासन की सख्ती पर खनन माफियाओं की मनमानी भारी पड़ रही है खनन पर रोक लगाने की तैयारी के बाद भी अभी तक जिले में अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रहा है जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार अवैध रूप से खनन किया जा रहा है लेकिन खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने से जिले मे अवैध खनन का दौर बदस्तूर जारी है।

शुक्रवार को मऊमंशूलपुर में खनन माफिया संजू सिंह द्वारा दिनदहाड़े एक प्लाट के लो लैंड में ट्रैक्टर ट्राली द्वारा मिट्टी डलवाई जा रही थी उसमें से ही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर मऊ समीप पप्पू मिश्रा पुत्र रमाकांत के खेत में पलट गया। दूसरी ओर से आ रही दूल्हे की गाड़ी बाल बाल बच गई ट्रैक्टर चालक उमेश निवासी इंदनीमऊ ने बताया कि ये मिट्टी संजू द्वारा जेसीबी से भराकर मऊ में डंप कराई जा रही है गेंहू के नुकसान होने से खेत मालिक मुआवजे के लिए अडा रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.