
-योगी सरकार के दावे फेल भूमाफियाओ का जारी खेल,गाँव की कीमती जमीन कब्जा बनाया मकान व दुकान,लेखपाल ने मौके पर पहुँच उतरवाई सटरिंग नही गिरवाया निर्माण
हसनगंज,उन्नाव : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही भूमाफियाओ के खिलाफ कार्यवाही की बात कर रही हो और कार्यवाहियां हो भी रही हो पर सच ये भी है कि लगातार भूमाफियाओ द्वारा कीमती जमीनो पर कब्जे किये जा रहे है और उन पर इमारते भी बनाई जा रही है जिसे रोकने मे शासन प्रसासन फेल नजर आ रहा है।
मामला उन्नाव की तहसील हसनगंज की ग्राम पंचायत कोडरा सन्दना का है जहाँ गढ़ी मोड़ चैराहा के पास की कीमती जमीन भोला सिंह नामक भूमाफिया द्वारा लगभग 6 बीसवें जमीन कब्जा ली गई जिस पर उसके द्वारा इमारत भी खड़ी कर ली गई पर तहसील प्रसासन को इसकी कानो कान भनक तक नही हुई जबकि भोला सिंह कोडरा सन्दना ग्राम पंचायत का निवासी भी नही है बल्कि यह व्यक्ति यहाँ से करीब एक किलोमीटर दूर ऑगरापुर गांव का रहने वाला है और दूसरे गांव मे आकर बेसकीमती जमीन पर कब्जा कर मकान बना लिया
इसके बाद जब इस जमीन पर दुकाने बनना शुरु कर दिया तो ग्रामीणो ने इसका विरोध किया और हसनगंज उपजिलाधिकारी प्रदीप वर्मा से इसकी शिकायत की जिसके बाद उपजिलाधिकारी ने मौके पर लेखपाल और कानूनगो को भेजकर निर्माण कार्य रुकवा दिया और स्लेप डालने के लिए लगाई गई सटरिंग उतरवादी बाकी निर्माण ऐसे ही छोड़ दिया जिसके बाद कई हफ्ते बीत गए पर आगे कोई कार्यवाही नही हुई जिससे नाराज ग्रामीणो ने जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक इस अवैध कब्जे की शिकायत की है अब देखना होगा भूमाफियाओ के खिलाफ कार्यवाही करने का दावा करने वाली सरकार और उसका प्रसासन इस भूमाफिया के खिलाफ क्या कार्यवाही करता है।
लेखपाल विनय ने बताया कि भोला सिंह द्वारा परती जमीन पर करवाया जा रहा दुकान निर्माण का काम रुकवा दिया गया है अगले आदेश पर अवैध रूप से किया गया निर्माण गिरवाया जाएगा भोला द्वारा बनाये गये घर के बारे मे लेखपाल ने बताया कि मकान पर मुकदमा चल रहा है पर ग्रामीणो की माने तो भोला सिंह द्वारा कब्जा की गई किसी भी भूमि पर कोई मुकदमा नही चल रहा है बल्कि भोला सिंह व उसकी भूमि बचाने के लिए लेखपाल द्वारा ऐसा कहा जा रहा है।