diwali horizontal

शाहरुख खान की पठान में सलमान खान की एंट्री? दुश्मनों की धुलाई करते दिख सकते हैं सुपरस्टार्स

0 189

बॉलिवुड : लंबे वक्त बाद फिल्म च्पठानज् से बॉलिवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अपना कमबैक करने को तैयार हैं। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म को लेकर किंग खान के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब फिल्म के मेकर्स ने एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है क्योंकि अब फिल्म में सलमान खान के भी स्पेशल अपियरेंस की चर्चा होने लगी है। रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख और सलमान इस ऐक्शन पैक्ड फिल्म में अंडरकवर रॉ एजेंट्स के रोल में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि सलमान जनवरी 2021 में शूटिंग के लिए 10 से 13 दिनों तक दुबई में रहेंगे। फिल्म में उनका 15 मिनट का अपियरेंस हो सकता है। बता दें, च्पठानज् में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे ऐक्टर्स भी अहम किरदारों में हैं।

 

इस फिल्म के अलावा किंग खान के पास राजकुमार हिरानी की एक इमिग्रेशन ड्रामा फिल्म है। इसके अलावा वह साउथ के डायरेक्टर ऐटली और राज-डीके की एक ऐक्शन फिल्म कर सकते हैं। इसके अलावा सलमान च्कभी ईद कभी दिवालीज् में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े नजर आएंगे। यही नहीं, वह च्किक 2ज् भी कर रहे हैं जिसमें जैकलीन फर्नांडिस के साथ एक बार फिर सलमान की केमिस्ट्री दिखेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.