diwali horizontal

परिषदीय विद्यालय के बच्चों को वितरित किये गये स्वेटर

0 187

 

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी :  ठंडक बढ़ने के साथ ही परिषदीय विद्यालयों में  पढ़ने वाले बच्चों को स्वेटर वितरण का कार्य तेजी पकड़ने लगा है। हालांकि सरकार द्वारा ठंठ शुरू होने से पूर्व ही बच्चों को स्वेटर देने का निर्देश दिया गया था। किंतु विभागीय लापरवाही के चलते बच्चों को दिसंबर माह में स्वेटर वितरित किए जा रहे हैं। सोमवार को कम्पोजिट विद्यालय किंतूर में करीब 200 बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। प्रभारी अध्यापक उदय प्रताप सिंह के साथ सौरभ दीक्षित उमाशंकर आरती अनिता आदि शिक्षकों ने बच्चों को स्वेटर वितरित किए। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए।

 

प्रभारी प्रधानाध्यापक उदय प्रताप सिंह ने बताया की कोरोना प्रोटोकॉल के चलते छात्रों को शिक्षक व्हाट्सएप के जरिए पढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। वहीं कुछ बच्चे अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय आकर अपना होमवर्क ले जा रहे हैं। विद्यालय में नामित बच्चों को उनके घर घर जाकर कोटेदार के माध्यम से सूखा खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। इस मौके पर बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.