
बाराबंकी : किसानों के समर्थन में जिले के सपाई भी सड़को पर उतरे और प्रदर्शन किया। इससे पूर्व कई नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया जिससे वे प्रदर्शन मे भाग नही ले सके। इस दौरान सपाई एवं पुलिस के बीच झड़पे भी हुई जिसमे पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सपाइयों को तितर बितर कर दिया। वही कईयो ने अपनी गिरफ्तारी भी दी जहां देर शाम उन्हें रिहा कर दिया गया।
सपाइयों का हुजूम अलग-अलग स्थानों से निकला। जिला कार्यालय मे एकत्रित सपाइयों का नेतृत्व जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने किया। इसमें प्रमुख रुप से सपा एम एल सी राजेश यादव राजू, सदर विधायक सुरेश यादव, पूर्व विधायक राममगन रावत, वरिष्ठ नेता हाफीज भारती, जिला उपाध्यक्ष मो. सबाह आदि नेता शामिल रहे। इनका काफिला शहर होते हुए जिला कलेक्ट्रेट की ओर जा रहा था तभी पुलिस ने इन्हे रोक लिया और गिरफ्तार कर पुलिस लाइन मे बनाये गये अस्थायी जेल ले गयी जहां शाम तक रखने के पश्चात् उन्हे रिहा कर दिया गया। यहां पर सपाइयों ने सभा की ओर लोगों को सम्बोधित भी किया।
इसी क्रम में जैदपुर विधायक गौरव रावत ने भी ट्रैक्टर चला कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को तहसील गेट पर रोक लिया गया और ज्ञापन लेकर वापस कर दिया गया किन्तु कुछ कार्यकर्ता पुलिस की नजरों से बच निकले जहां पुलिसस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हे खदेड़ दिया। तब जाकर प्रदर्शनकारी भाग खड़े हुए इस दौरान विधायक प्रतिनिधि रिजवान संजय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।