
बाराबंकी : वरिष्ठ सपा नेता एवं नगर पंचायत सतरिख चेयरमैन के भाई ओसामा कामिल ने पार्टी के वरिष्ठ सपा नेता विकास पाण्डेय उर्फ अन्नू पंडित को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करने समेत प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने की मांग की है।
शहर स्थिति एक रेस्तरं मे आयोजित पत्रकार वार्ता मे वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेहद करीबी इस नेता ने कहा कि विकास पाण्डेय उर्फ अन्नू पार्टी के सक्रिय नेताओं मे गिने जाते है नेता जी मुलायम सिंह यादव ने इन्हे बाहम्ण सभा का राष्ट्रीय सचिव एवं गुजरात प्रभारी बनाया था, साथ ही आश्वासन भी दिया था लेकिन अभी तक आश्वासन पूरा नही हुआ है। उन्होने कहा कि जल्द ही एमएलसी राजेश यादव से मिलकर यह बात राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुचाने का काम किया जायेगा। इस मौके पर सपा नेता अजीत झा व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।