diwali horizontal

इश्क का सफर हिंदी सॉन्ग की शूटिंग राजधानी में हुई पूरी

0 214
लखनऊ : रोमांटिक मिक्स सॉन्ग इश्क का सफर की शूटिंग लखनऊ में आज पूरी हो गई। तकरीबन ढाई लाख की लागत से तैयार हुए इस सॉन्ग के डायरेक्टर जाने-माने निर्देशक रेमो डब्ल्यू है। जबकि प्रोड्यूसर अर्पित अवस्थी व परवेश राठी है। इसमे म्यूजिक अली फैज का है। वही इस सांग को अपनी मधुर आवाज शंकर भट्टाचार्य ने दिए हैं
तीन दिवसीय शूटिंग इमामबाड़ा, रूमी गेट,1090 चौराहा,अलीगंज में की गई है इस सांग मे एक्टिंग जाने-माने मॉडल,  एक्टर व डायरेक्टर वसी ने किया है।उन्होंने सीरियल, वेबसीरीज,पंजाबी एल्बम मे भी काम किया है। जबकि फीमेल के रूप में महुआ टीवी से  के कैरियर शुरू करने वाली करिश्मा सक्सेना है। करिश्मा सक्सेना लखनऊ के बीएनए की छात्रा भी रही हैं
वह मौजूदा समय में जय मां ललिता धारावाहिक में राधिका माता के रूप में रोल निभा रही है। इसका प्रसारण एमएक्स प्लेयर पर किया जा रहा है। उन्होंने भोजपुरी फिल्में, दूरदर्शन,क्राइम पेट्रोल में भी काम किया है। करिश्मा मूलता लखीमपुर के पलिया कला की रहने वाली है। पिता के न रहते हुए भी मां का ध्यान रखते हुए उन्होंने अपनी फिल्मी कैरियर चालू रखा। उनके गाड फादर अर्पित अवस्थी हैं। इस गीत में असिस्टेंट डायरेक्टर मनीष कॅवर,एक्जीक्युटिव प्रोड्यूसर सचिन चौधरी,  सचिन पुजारी है
Leave A Reply

Your email address will not be published.