diwali horizontal

लखनऊ स्थित गार वाली कर्बला का गेट गिरा।

0 250
लखनऊ : खदरा स्थित गार वाली कर्बला का गेट आज अचानक एक बार भरभरा कर गिर गया। कर्बला का गेट काफी दिनों से जर्जर अवस्था में था। आज इस हादसे के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया यह हादसा सुबह होने की वजह से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं घटी।गेट गिरने के बाद हुसैनाबाद ट्रस्ट पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। आखिर हुसैनाबाद ट्रस्ट के केयरटेकर क्या कर रहे हैं।
इससे पहले भी सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से इस बात का उल्लेख किया गया कि लखनऊ की बहुत सी ऐतिहासिक इमारतें जर्जर हो रही हैं लेकिन उसके बावजूद हुसैनाबाद ट्रस्ट और केयर टेकर पर कोई असर नहीं पड़ा और उसका नतीजा आज हमारे सामने हैं हुसैनाबाद ट्रस्ट की अगर ऐसी कार्यप्रणाली रही तो आने वाले दिनों में और हादसे हो सकते हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.