
लखनऊ : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा विजय दिवस मनाया गया।पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी के साहसिक निर्णय की स्मृति एवं 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर विजय व 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों के भारतीय सेना के समक्ष आत्मसमर्पण को (16 दिसम्बर) विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।जिसमें प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के चेयरमैन एयरमार्शल (रि0) श्री अशोक गोयल सहित भारी संख्या में पूर्व सैनिक एवं वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए भारतीय सेना के सिपाही व उनके परिवार को आज कांग्रेस पार्टी ने सम्मानित किया बड़ी मात्रा में पूर्व सैनिक व उनका परिवार हुआ शामिल आज के दिन उनके देश के लिए किए गए कामों को किया गया याद।

वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आज एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और सुहैल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की बीच हुई मुलाकात पर गोलमोल जवाब देते हुए कहा की यूपी में हजारो पार्टिया चुनाव लड़ती है उनका ऐसे ही आना जाना बना रहता है कांग्रेस पार्टी जिस तरह से जनता के समस्या को लेकर सड़को पर संघर्ष कर रही है मुझे उम्मीद है की 2022 में जनता अपना आशीर्वाद कांग्रेस को देगी।

अजय कुमार लल्लू (कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष )
कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा,मोना ने कहा की विजय दिवस कांग्रेस पार्टी ही नहीं पूरा देश मना रहा है 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत ने एक अलग पहचान बनाई थी पुरे विश्व में 14 दिन के युद्ध में मजबूर कर दिया था भारत की सेना ने पाकिस्तान की सेना को घुटनो पर मजबूर कर दिया था।1971 के युद्ध में वीर सैनिको ने लड़ाई लड़ी थी उनको कांग्रेस पार्टी ने सम्मानित किया और जो सैनिक सहीद हुए थे उनके परवार को सम्मानित किया गया