diwali horizontal

 गेवरा खदान में अनियंत्रित होकर 60 टन क्षमता का डंपर पलटा

0 176

कोरबा :  गेवरा खदान में कार्य के दौरान अनियंत्रित होकर 60 टन क्षमता का डंपर पलट गया। घटना में आपरेटर को मामूली चोट आई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

साउथ इस्टर्न कोलफि ल्ड्स लिमिटेड एसईसीएल की गेवरा ओपनकास्ट खदान में घटना प्रथम पाली में दस बजे घटित हुई। बताया जा रहा है कि खदान में बीईएमएल कंपनी की 60 टन क्षमता वाली डंपर क्रमांक 419 में कोयला लोड कर आपरेटर त्रिभुवन कोल स्टाक में अनलोड करने के जा रहा था, तभी मार्ग में डंपर अनियंत्रित हो पलट गया। घटना में आपरेटर को मामूली चोट लगी। सहकर्मियों ने जानकारी होने पर आपरेटर को उपचार के लिए नेहरू शताब्दी अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी मिलने पर शिफ्ट इंचार्ज समेत अन्य अधिकारी पर स्थल पहुंचे और मामले की जांच के विभागीय तौर पर आदेश दिया गया है। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से मार्ग में फि सलन भरा कीचड़ हो गया थाए इससे भारी वाहनों के परिचालन में काफ ी दिक्कत आ रही है।

जिस स्थल पर डंपर आपरेटर के साइड पलटा, उसके बाद एक बार पलटता तो खदान की गहरी खाई में नीचे गिरने से इंकार नहीं किया जा सकता था। प्रबंधन डंपर को सीधा कर बाहर निकालने के प्रयास में जुट गया है। सीधा करने के बाद आवश्यक सुधार उपरांत डंपर को पुन: खदान में कोयला परिवहन के लिए उतारा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.