
त्रिभुवनखेड़ा गांव के लिए आने जाने वालों के लिए मुसीबत बनी रोड,जर्जर मार्ग से लोगों का जीवन हुआ बेहाल
शुक्लागंज,उन्नाव : विकासखंड सिकंदरपुरकर्ण के अंतर्गत कानपुर- लखनऊ राजमार्ग पर मौजूद लिंकमार्ग त्रिभुवनखेड़ा गांव के लिए आने जाने वालों के लिए मुसीबत बनी हुई है यह रोड कई गांव को जोड़ती है परंतु कई वर्षों से यह रोड काफी जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है जिस कारण यहां के निवासियों से लेकर व्यापारियों तक में खासा रोष व्याप्त है रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिस में आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं यहां के दुकानदार सूरज व संगीत राजपूत ने बताया कि यह रोड 2 वर्षों से डंपर और ट्रैक्टरो की आवाजाही की वजह से खराब हो गई है जिससे हम लोगों की दुकानदारी पर भी खराब असर पड़ा है
वही दैनिक उपयोग की वस्तुओं के व्यापारी दुर्गा प्रसाद साहू ने बताया कि यह रोड 2 वर्षों से ज्यादा समय से खराब है जिसके कारण दूर-दूर से हमारे यहां सामान लेने आने वाले ग्राहक खराब सड़क के कारण अब हमारे यहां आने से कतराते हैं इस खराब रोड के कारण हमारी दुकान पर बुरा असर पड़ा है वहीं गांव के ही रहने वाले किसान मूलचंद ने बताया कि हम लोग जब अपनी मोटरसाइकिल पर अनाज सब्जी आदि बाजार लेकर जाते हैं तो हमें पहले खराब रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे व उनमें भरे कीचड़ पानी से बचकर निकलना पड़ता है कई बार तो लोग इस रोड पर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं रोड के किनारे नालियां ना होने से यहां के रहने वाले निवासियों के घरों का पानी सड़क पर भरा रहता हैं।
क्या बोले जिम्मेदार
अधिशासी अभियंता अजय वर्मा ने बताया कि मै रोड को दिखवाता हूॅं फिर इसकी शीघ्र ही मरम्मत की जायेगी ।