
पुरवा,उन्नाव : नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में जमकर सभासदों ने अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी पर आरोपों की झड़ी लगा दी यही नहीं गुस्साए ज्यादातर सभासदों ने सदन का बहिष्कार कर दिया,विशेष यह कि दौरान आरोप-प्रत्यारोप एक सभासद ने आपा खो दिया नतीजा सदन हाल में ही गिरकर बेहोश हो गया आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया बाद उपचार डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिये रिफर कर दिया नगर पंचायत बोर्ड की बैठक जैसे ही शुरू हुई की सभासद अंकित बजाज ,इस्लामुद्दीन रियाजुद्दीन ,जगतपाल ,दिवाकर बाजपेई, प्रेमलता आदि कई सभासदों ने बोर्ड की बैठक का बहिष्कार कर दिया सभी अध्यक्ष एवं ईओ पर मनमानी का आरोप लगा रहे थे,सभासदों ने नगर पंचायत द्वारा खरीदे गए टाटा 407 लोडर का हवाला देकर कहा नौ लाख की गाड़ी का 18 लाख पेमेंट किस आधार पर किया गया सभासदों ने आरोप लगाते हुए पिछले तमाम भुगतानों की जांच करवाने की मांग उठायी।
विरोध कर रहे सभासदों ने हाल ही में हुए नाला निर्माण के टूट जाने और सड़क धंस जाने पर संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किए जाने की मांग किया स भारी हो हल्ला व नोकझोंक के बीच मियां टोला के सभासद सायरा बानो के पति से साधारण कहासुनी के दौरान सभासद अबरार हाल के अंदर ही गिरकर बेहोश हो गए जिससे मीटिंग स्थगित कर अध्यक्ष रेनू गुप्ता अधिशासी अधिकारी केएन पाठक और तमाम सभासद उन्हें आनन-फानन में गाड़ी से अस्पताल लेकर पहुंच गए बताया गया है कि प्राथमिक उपचार बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया