
दुकानदारों का आरोप जानबूझकर लगाई गई आग
लखनऊ : मडिय़ांव के केशवनगर स्थित कबाड़ मण्डी में गुरुवार रात दुकानों में भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की लपटे दर्जनों दुकानों तक पहुंच गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुची एक के बाद विभिन्न फायर स्टेशनों से करीब दर्जन भर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग में करीब तीन दर्जन से अधिक दुकानें जल कर राख होने की बात सामने आ रही है। आग में करीब डेढ़ करोड़ से अधिक का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दुकानदारों का आरोप है कि आग जानबूझकर लगाई है।
केशव नगर में एलडीए की जमीन पर कबाड़ और पुराने फर्नीचर की सैकड़ो दुकानें हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात अंजुम की पुराने फर्नीचर की दुकान मर आग लग गई और तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। कपाल बाजार में गुरुवार की रात लगी भीषण आग से किसी तरह की कोई जनहानि की अभी तक कोई सूचना नहीं है केशव नगर की कबाड़ मंडी में भीषण आग लगने की वजह से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया आग की लपटें दूर-दूर से नजर आ रही थी आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत कई घंटों तक करनी पड़ी।