
असोहा,उन्नाव : हम सबको भ्रष्टाचार का विरोध करना चाहिए और भ्रष्टाचारियो के विरुद्धकार्यवाही की माँग करनी चाहिए तभी सरकार की योजनाओं का सही लाभ मिलेगा,उक्त विचार विकास खण्ड असोहा में प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह यादव(साजन) ने व्यक्त किए,यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ पात्रों को मिलना चाहिए इसमें किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिये साजन ने प्रदेश सरकार पर निसाना साधते हुए कहा कि योगी सरकार गोबर से व्यवसाय चलाना चाहती है लेकिन किसानों की शुभचिंतक नहीं है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक अनिल सिंह ने कहा कि योगी सरकार सभी की शुभचिंतक है वह सब का साथ सब का विकास चाहती हैं उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल में जितने विकास कार्य हुए हैं उतने सत्तर वर्षों में भी नहीं हुए,आने वाले समय में सभी को आवास व शौचालय उपलब्ध कराए जाएंगे,इसके पहले लोगों को विजली नही मिलती थी और किसानों को खाद बीज के लिए भटकना पड़ता था अब ऐसा नहीं है,अपने भाषण के दौरान भावावेश में बोलते हुए विधायक ने सभी प्रधानों को चोर कह डाला,जिससे सभी प्रधान आक्रोशित है,वही भाजपा नेता संजय शुक्ला ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जितना विकास मोदी योगी आदित्यनाथ की सरकार में हुआ उतना कभी नहीं हुआ ग्रामप्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आगामी 2021 शुभकामनाये देते हुए, अगले कार्यकाल में फिर से चुनाव में जीत दर्ज कर पुनः मिलने की कामना की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक संघ अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख असोहा राजकुमार रावत ने आये हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में कभी भेदभाव नहीं किया सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास किया,इससे सभी प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मेरा सम्मान करते हैं।
-क्षेत्र पंचायत बैठक में कोविड़19 का हुआ खुला उलंघन,न मास्क न सोशल डिस्टेंसं का पालन किया गया।
वही बैठने की समुचित व्यवस्था न होने से प्रधान बाहर टहलते दिखे,बैठक में करीब एक करोड़ दस लाख रुपए का प्रस्ताव पास हुआ,अपनी ही बैठक में बेगाने नजर आये क्षेत्र पंचायत सदस्य,वहीं क्षेत्र पंचायत की बैठक बैठक कम राजनैतिक अखाड़ा ज्यादा साबित हुई विधायक व विधान परिषद सदस्य की नोकझोक में पूरी बैठक सिमट गई,जिसको लेकर सदस्यों में नाराजगी दिखी,सदस्यों ने बताया कि बैठक में हम लोगों को बुलाया ही क्यों जाता है बैठक में मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी रवि मिश्र,एडीओ पंचायत मोहन लाल,आंनद गुप्ता,सोनू मिश्र,नरेश त्रिवेदी,बेद प्रकाश,अतुल सिंह,ज्ञानेंद्र सिंह,सुनील रावत,नागेंद्र सिंह,ललित सिंह सहित अन्य क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान उपस्थित रहे