diwali horizontal

नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन किया गया

0 1,116

 

फतेहपुर चैरासी,उन्नाव : विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सैंता में बृहस्पतिवार को नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास एकजुटता से होता है आप सब आपस में एकजुटता बनाए रखें साथ ही आपसी भाईचारा बनाए रखने पर बल दिया उन्होंने स्वच्छता,शिक्षा सहित अनेक विषयों में विस्तृत जानकारी दी एवं इसके लिए जनता को जागरुक किया वहीं शासन द्वारा संचालित हो रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया,कटियार ने कहा कि भाजपा के शासन काल में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे किसानों, गरीबों सहित हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिले वहीं इस मौके पर प्रधान फातिमा, प्रधान प्रतिनिधि आरिफ खां,सहायक विकास अधिकारी हेमंत कुमार,सचिव विवेक गौतम, वेदप्रकाश,आकाश शुक्ला,अमित पटेल समेत लगभग एक सैकड़ा ग्रामवासी मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.