diwali horizontal

5 करोड़ 88 लाख 59 हजार की लागत से बनेगा पुल

0 175

 

मसौली बाराबंकी :  मलौली जाने वाले सम्पर्क मार्ग पर पड़ने वाली कल्यानी नदी पर वुधवार को सांसद उपेन्द्र सिंह रावत एव विधायक शरद अवस्थी ने 5 करोड़ 88 लाख 59 हजार की लागत से बनने वाले पुल का पण्डित आदित्य महराज के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिलान्यास किया। पुल निर्माण की शुरुआत होने से मसौली-मलौली सहित आसपास के गाँवो के ग्रामीणों में खुशी देखी गयी। शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे सभी बुनियादी सुविधा को दुरूस्त किया जा रहा है। जब से देश एवं राज्य में भाजपा की सरकार बनी है तब से विकास तेजी से हो रहा है तथा योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य है कि क्षेत्र के सभी गांव-गलियों में पक्की सड़कें हों, तथा हमारी भाजपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक जो विकास का सांचा खींचा है, उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे । केंद्र व राज्य सरकार लगातार पुलों एव मार्गों की बेहतरी की दिशा में तेजी से काम कर रही है, जिसका व्यापक लाभ आमजनमानस को मिल रहा है। सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि जब से देश एव प्रदेश में भाजपा सरकार आयी तब से विकास को गति मिली है।

उन्होंने किसान बिल का विरोध करने वाले लोगो को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों के सम्मान के लिए तमाम योजनाओ की शुरुआत की है परन्तु कुछ कथाकथित किसान जो विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता है जो विरोध कर रहे है। आज ग्रामीण इलाकों को पर्याप्त बिजली मिल रही हैं और किसानों को सम्मान निधि देकर मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है।

कार्यकम को संबोधित करते हुए विधायक रामनगर शरद अवस्थी ने कहा कि विकास का कार्य हो तो सांसद, विधायक, जिला परिषद, मुखिया नहीं देखना है, सब को मिलकर कार्य को आगे बढ़ाना है। जनप्रतिनिधि का काम ही विकास का काम करना होता है। उन्होंने अपने किए गए विकास कार्यो लोगों के बीच बताया। उन्होंने कहा कि कल्यानी नदी पर पुल के निर्माण के बाद मलौली, डेडवा, फतेहपुरवा, आदि गाँवो के ग्रामीणों को व्यवसायिक कस्बा मसौली एव सन्त कबीर आश्रम मुंजापुर जाने के लिए सुविधाजनक होगा। विधायक शरद अवस्थी ने जंगली नाथ मंदिर पर अपनी विधायक निधि से रैन बसेरा निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग खण्ड प्रथम के अधिशाषी अभियंता अजय कुमार, सहायक अभियंता आनन्द वर्मा, जेई अंशुमान सिंह, अरुण कुमार अवस्थी, पूर्व डीडीसी भुल्लन वर्मा, भाजपा व्यापर मण्डल प्रकोष्ठ जिला संयोजक, पवन गुप्ता, रम्मू गुप्ता, मो. जाकिर कुदरती, गोपीचंद वर्मा, कमलेश पाण्डेय, कलीम चैधरी, सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.