
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के एक माह पूरे होने पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन बीजेपी सरकार की विफलता का जीवंत स्मारक है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ”आज कृषि-कानूनों के ख़िलाफ़ हो रहे आंदोलन का एक महीना पूरा हो रहा है. भाजपा अपने प्रिय अमीर मित्रों व पूंजीपति प्रायोजकों का समर्थन करते हुए ऐसे रास्ते पर चल पड़ी है जो किसान, मज़दूर, निम्न व मध्यवर्ग सबके विरुद्ध जाता है।
किसान-आंदोलन भाजपा सरकार की विफलता का जीवंत स्मारक है.” उल्लेखनीय है सपा किसानों के आंदोलन का लगातार समर्थन कर रही है वहीं दूसरी तरफ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज देश का किसान खुशहाल है. किसानों की खुशहाली पहले भी लाई जा सकती थी, लेकिन पहली की सरकारों के पास समय नहीं था।परिवार, जातिवाद, क्षेत्र और भाषा के नाम पर भेदभाव करना अपनी राजनीतिक जीवन का उद्देश्य बना दिया है। ऐसे लोगों से गांव, किसानों, नौजवानों के लिए रोजगार के विकास की उम्मीद नहीं कर सकते।