diwali horizontal

महिला चिकित्सालय मे प्राइवेट पैथालॉजी से हजारों रूपये की करायी जा रही खून की जांच 

0 164
बाराबंकी :   जिला महिला चिकित्सालय के एसएनसीयू वार्ड में भ्रष्टाचार परवान चढ़ा है। शासन प्रशासन के भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के दावे पूरी तरह से फेल हो चुके हैं। कमीशनखोरी का गोरखधंधा खुलेआम संचालित किया जा रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक एसएनसीयू कक्ष में नवजात शिशु के इलाज पर प्राइवेट पैथालॉजी से चिकित्सक द्वारा हजारों रूपये की खून जांच करायी जा रही है। जबकि महिला एवं पुरुष चिकित्सालय में लाखों कीमत की खून जांच करने के उपकरण उपलब्ध हैं। बावजूद इसके एसएनसीयू के चिकित्सकों द्वारा प्राईवेट पैथालॉजी का नाम बताते हुए नवजात शिशु का ब्लड टेस्ट कराने के लिए भेजा जाता है। बताते चलें कि कस्बा दरियाबाद निवासी मो.फरमान ने अपनी भाभी राजिया पत्नी मो.इमरान को 25 दिसम्बर को सीएचसी मथुरानगर से रेफर होने के बाद जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। बकौल मो.फरमान राजिया का पति दिव्यांग है। चिकित्सालय में भर्ती होने के कुछ ही समय में प्रसूता राजिया को पुत्र जन्म का हुआ, जिसे एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। नवजात का अब तक प्राइवेट पायोनियर पैथालॉजी से तीन व वर्मा मेडिकल डायग्नोस्टिक सेंटर से एक बार कुल 3700 रूपये की खून जांच करायी गयी है। इसके साथ ही मुझे फोन करके बुलाया गया और चाय नाश्ता लाने की बात स्टाफ द्वारा कही गई।
Leave A Reply

Your email address will not be published.