diwali horizontal

कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष व प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी के नेतृत्व में किसान संदेश यात्रा निकाली

0 170

 

उन्नाव : कांग्रेस कमेटी उन्नाव के जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह व प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मनोज तिवारी के नेतृत्व में किसान संदेश यात्रा मोहान विधानसभा के ग्राम मकूर से महेश खेड़ा,देवी खेड़ा,कुशम्भी होते हुए नवाबगंज ब्लॉक पहुँच कर शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण किया,तदोपरान्त पुरवा विधानसभा पहुँच कर पुरानी तहसील में बल्लभ भाई पन्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मझिगवां मोड़ तक सैकड़ो कांग्रेसी जनों के साथ पद यात्रा कर कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहचाने का काम किया,

इस पद यात्रा के दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को कांग्रेस की जनहितैशी योजनाओं के बारे में बताया साथ साथ ही विपक्ष की जनविरोधी नीतियों की जमकर आलोचना भी की इस पद यात्रा में जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह,प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मनोज तिवारी,सचिव जिला कांग्रेस कमेटी उन्नाव सरोज भारती एडवोकेट के साथ साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता ने हिस्सा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.