diwali horizontal

मायावती ने वैक्सीन बनाने के लिए वैज्ञानिकों को दी बधाई, कहा- मुफ्त में हो टीकाकरण, निजी कंपनियों को ठेका नहीं।

0 181

 

यूपी : बसपा सुप्रीमो मायावती ने कोरोना संक्रमण रोकने का टीका मुफ्त में लगाने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर अतिघातक कोरोना वायरस महामारी को लेकर स्वदेशी वैक्सीन (टीके) तैयार किए जाने का स्वागत करते हुए वैज्ञानिकों को बधाई दी है उन्होंने केन्द्र सरकार से देश के सभी स्वास्थ्यकर्मियों के साथ-साथ सर्वसमाज के अति-गरीबों के लिए भी इस टीके की मुफ्त व्यवस्था की मांग की है। आगे उन्होंने कहा की पोलियों की तरह इसका भी टीकरण हो जो सरकारी संस्था के माध्यम से।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के लिए शनिवार को ड्राई रन शुरू किया गया। जिसके लिए लखनऊ के छह संस्थानों में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। वहीं, पांच जनवरी से प्रदेश के सभी 75 जिलों के छह-छह स्थानों पर ड्राई रन किया जाएगा। इन 6 स्थानों में से 3 शहरी और 3 स्थान ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे।

कोल्ड चेन और भंडारण क्षमता का विकास किया जा रहा है

प्रदेश में टीकाकरण के लिए कोल्ड चेन और भंडारण क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। वैक्सीन रखने वाले स्थानों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। शनिवार को लखनऊ में केजीएमयू, लोहिया संस्थान, एसजीपीजीआई, सीएचसी माल, मलिहाबाद और सहारा हॉस्पिटल ड्राई रन किया गया। इसमें कोविड-19 टीकाकरण के लिए तय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टीकाकरण किया गया।

कोविड वैक्सीन जल्द ही प्रदेश में आने वाली है। इसे चरणबद्ध तरीके से लगाना है, इसलिए पूरी तैयारियों को पहले से ड्राई रन के माध्यम से जांचा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने को-विन पोर्टल पर डाटा की जांच, मरीज के पंजीकरण और टीकाकरण करने का ड्राई रन 21 से 24 दिसंबर तक किया था। भारत में कोरोना के इलाज के लिए पहला स्वदेशी टीका कोवाक्सिन मिल गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.