
उन्नाव : सामाजिक संस्था नवयुग जनचेतना सेवा संस्थान द्वारा चलाई गई मुहिम दहेज प्रथा का अंत कब की सफलता को अवगत कराने हेतु संस्था के पदाधिकारी जिला अधिकारी रविंद्र कुमार से मिलकर के जानकारी दी कि इस मुहिम की शुरुआत विगत 18 अक्टूबर को विकास खंड पुरवा से की गई थी और इस संस्था ने दर्जनों गांव में जन चैपाल करके हजारों लोगों को अब तक संस्था का संकल्प पत्र भरा कर जहां दहेज रूपी दानव से मुक्त किया है वहीं विकास खंड बिछिया की ग्राम पंचायत नेवरना के मजरा सेवा खेड़ा गांव को पूरा का पूरा सामूहिक रूप से दहेज मुक्त किया गया है संस्था अध्यक्ष पुत्तन लाल पाल ने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए बताया कि नव वर्ष के पावन अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों सहित हजारों समर्थकों ने दहेज प्रथा के विरोध में अपने घरों के बाहर दहेज मुक्त आवास नाम की नाम पट्टिका लगाने का निर्णय लिया है
जिससे समाज में इस कुप्रथा के बारे में लोग जागृत होंगे जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने संस्था के पदाधिकारियों के इस निर्णय का स्वागत करते हुए सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसे ही सभी लोग समाज में यदि जागरूकता अभियान चलाएं तो समाज में व्याप्त दहेज,नशा,अशिक्षा जैसी सामाजिक बुराइयां हमारे समाज से दूर हो सकती हैं इस अवसर पर संस्था के सदस्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार नसीर अहमद द्वारा लिखित पुस्तक एक चंपारण और कब जिलाधिकारी को संस्था की ओर से भेंट की गई इस अवसर पर संस्था के रघुराज,भरत कुमार,राकेश कुमार,हर्षित,मुकेश,मनोज,मंजेश पाल,अनिल,राजेन्द्र, नरेंद्र,शिव बरन आदि उपस्थित रहे वहीं पर मुख्य विकास अधिकारी,जिला विकास अधिकारी,जिला पंचायत राज अधिकारी,सहित कई जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।