diwali horizontal

शातिर अपराधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार,जनपद के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं अपराधिक मुकदमे

0 151

नवाबगंज,उन्नाव : अजगैन कोतवाली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब शनिवार को जनपद के कई थानों में पंजीकृत अभियोगों में वांछित चल रहे एक इनामी शातिर अपराधी को अवैध असलहा व कारतूस के साथ पुलिस ने सोनिक मोड़ से गिरफ्तार किया,अजगैन कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि संजय यादव पुत्र दयाशंकर निवासी ग्राम रुस्तमपुर थाना कोतवाली सदर उन्नाव को सोनिक मोड़ के पास से एक अवैध तमंचा व कारतूस सहित शनिवार को गिरफ्तार किया गया है जिस पर जनपद की अन्य थानों में भी मुकदमे पंजीकृत हैं जिनमें उक्त शातिर अपराधी वांछित व फरार चल रहा है जहां न्यायालय द्वारा भी उक्त अभियुक्त फरार घोषित है वही पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा इसकी गिरफ्तारी पर 12000 रुपये का पुरस्कार भी घोषित किया गया था। जिसे आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.