
सिद्धौर बाराबंकी : कोठी पुलिस ने मुखबिर की खास सूचना पर अवैध शराब बनाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार अचकामऊ में बाबूलाल पुत्र रामफल तथा वीरेंद्र पुत्र रामफल अपने घर के छप्पर के नीचे अवैध शराब की भट्टी लगाकर अवैध शराब बना रहे थे जिस पर कोठी थाना के दरोगा राम मूर्ति कनोजिया कॉन्स्टेबल नितिन कुमार सचिन मोहित ने दबिश देते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गौरतलब है कि दबिश के दौरान करीब 4 बोरी लाहान को नष्ट करते हुए 20 लीटर अवैध शराब बरामद कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कारवाही की हैए हल्का दरोगा राममूर्ति कनौजिया ने हमारे से बातचीत करते हुए बताया कि मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी जिस पर बिना समय गवाएं दबिश दी गई और शराब बनाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके ऊपर दफा 60 की कार्यवाही किया गया है इसी क्रम में अवैध शराब बनाने वाले उपकरण भी बरामद किया गया है