diwali horizontal

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुईं जमकर मारपीट

0 196

हसनगंज,उन्नाव : कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी फतेहाबाद गांव में जमीनी बटवारे को लेकर दो पक्षो में जमकर गाली गलौज से लेकर ईट,पत्थर चल गए देखते ही देखते दोनों तरफ से 6 लोग  घायल हो गए किसी ने 112 नंबर डायल कर मारपीट की सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली लाकर मेडिकल कराया और कार्यवाही शुरू की मिली जानकारी के अनुसार हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी फतेहाबाद गांव निवासी राम बक्स पुत्र पुत्ती लाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दोपहर को गांव के ही मनोज सिह के यहाँ जा रहे थे कि तभी गांव के ही राकेश सिंह,सोनू सिंह,मोनू सिंह,पुत्रगण रजोले सिंह जमीनी बटवारे को लेकर पुरानी रंजिश को मानते हुए गाली गलौज करने लगे व राकेश सिंह ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही मुंशी लाल,रामकुमार, रामबक्स,सर्वेश,व लल्लू ने गाली गलौज के साथ जमकर इन पत्थर चलाएं जिसका विरोध करने पर सभी एकजुट होकर मारपीट करने लगें दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान मनोज की पुत्री कौसलिका बचाने आ गई उसे भी मारने पीटने लगे जिससे उसके गंभीर चोट आ गई,कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते दोनों पक्षों में विवाद हुआ है जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.