diwali horizontal

पशुपालन विभाग घोटाले में फरार चल रहे निलंबित DIG की बढ़ी इनामी राशि

0 159

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पशुपालन विभाग में हुए घोटाले में फरार चल रहे निलंबित DIG अरविंद सेन पर इनाम की राशि बढ़ा दी गई है। अरविंद सेन पर इनाम की राशि 25 हजार से अब 50 हजार कर दी गई है। बता दें कि निलंबित DIG घोटाले में नाम आने के बाद से फरार चल रहे हैं। इसके अलावा अरविंद सेन के दो घरों को भी कुर्की करने का आदेश जारी हो गया है। ऐसे में अब अरविंद सेन की लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि निलंबित DIG अरविंद सेन का पशुपालन विभाग घोटाले में जैसे ही उनकी उजागर हुआ था। तभी से वह फरार चल रहे हैं। पुलिस ने अरविंद सेन की तलाश और तेज कर दी है। निलंबित DIG पर पहले 25 हजार का इनाम था। अब 50 हजार कर दिया गया है। अदालत के आदेश पर अरविंद सेन के लखनऊ और अयोध्या के आवास पर कुर्की की नोटिस भी चस्पा कर दी गई थी।

माना जा रहा है कि वो तीन दिन पहले कोर्ट में खुद को सरेंडर करने के लिए आए थे। लेकिन कोर्ट में पुलिस की चौकसी को देखते हुए फरार हो गए। अरविंद सेन का घोटाले में नाम आने पर सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। इंदौर के व्यापारी मंजीत भाटिया ने उनके खिलाफ राजधानी के हजरतगंज थाने में पिछले 13 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.